June 23, 2024 9:48 AM
श्रीजा अकुला बनी विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय
भारत की श्रीजा अकुला विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। श्रीजा नाइजीरिया के लागोस में आयोजित प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स और डबल्स दोनो ही श्रेणियों के फाइनल में जगह बनाई। पहले सिंगल्स सेमीफाइनल में उन्होंने अपने ही देश की सुतीर्था मुखर्जी को 3-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चीन की डिंग यीजी ने भारत की आइका मुखर्जी को पराजित किया। अब सिंगल्स फाइनल में आज शाम श्रीजा और डिंग यीजी आमने-सामने होंगी। महिला डबल्स सेमीफाइ...