June 25, 2024 8:16 PM
लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा, आजादी के बाद से आज तक अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से बात की। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने शर्तें रखीं और उपसभापति पद की मांग की। श्री रिजिजू ने कहा कि आम सहमति सशर्त नहीं होनी चाहिए और वे उप सभापति के चयन पर अलग स...