August 6, 2024 12:51 PM

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि गर्मी से संबंधित बीमारियों वाले रोगियों की संख्या 1,690 तक पहुंच गई है। जून के बाद भीषण गर्मी से तीन लाख से अधिक मवेशियों की मौत हुई है। देश के कई हिस्सों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम एजेंसी ने 15 अगस्त तक भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। रविवार को येजु में 2018 के बाद पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

August 4, 2024 5:11 PM

दक्षिण कोरिया में लू की जबरदस्‍त लहर

दक्षिण कोरिया में लू की जबरदस्‍त लहर चल रही है। इस सप्‍ताह लू से संबंधित बीमारियों के कारण लगभग चार सौ लोग आपातकालीन अस्‍पतालों में भर्ती है।  सरकारी आकडों के अनुसार देश के पाचं सौ सात अस्‍पतालों में सोमवार और शुक्रवार के बीच तीन सौ 84 मरीजों के भर्ती किये जाने की खबर है। समाचार एजेंसी के अनुसार इस अवधि में कम से कम चार लोगों की मृत्‍यु हो गयी है। पिछले सप्‍ताह से ही दक्षिण कोरिया लू की चपेट में है। और देश के अनेक भागों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है। 

July 27, 2024 11:07 AM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की

  विदेश मंत्री सु्ब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल लोकतांत्रिक गणराज्य लाओ की राजधानी वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की। डॉक्‍टर जयशंकर आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच के प्रारूप में आसियान रूपरेखा के अंतर्गत विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए वियनतियाने में हैं।   दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ मुलाकात के दौरान विशेष रणनीतिक साझेदारी पर व्यापक बातचीत हुई। डॉ. जयशंकर ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्...