August 11, 2024 12:41 PM

बैंकाक में 7वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू

सिक्किम के संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू बैंकाक में सातवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तीन दिन की यह प्रतियोगिता कल शुरू हुई। संजय सुब्बा 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग की क्योरूगी स्पर्धा में अपना कौशल दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त वे मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा में भी भाग लेंगे। अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा के अलावा युगल पुमसे स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे।  

August 8, 2024 1:51 PM

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सिक्किम से जुड़े कई मामलों पर चर्चा हुई।  

August 1, 2024 12:03 PM

सिक्किम: राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की

  सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने कार्यकाल के पहले दिन राजभवन परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद राज्यपाल माथुर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

July 9, 2024 4:26 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग और उनकी मां श्रीमती धन माया तमांग ने मिंटोकगांग में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पर्यावरण पर्व में भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान माताओं का सम्मान है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी को अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी मां और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मंत्रियों, सलाहकारों और विधानसभा के सदस...

July 1, 2024 10:08 AM

सिक्किम: दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में आज मनाया जा रहा है ग्वाला दिवस

  भारत के सिक्किम राज्य में आज ग्वाला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में मनाया जाता है। राज्यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस अवसर पर दुग्ध उद्योग से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने दुग्‍ध उत्‍पादकों के कल्‍याण के लिए चलाए गए कार्यक्रमों द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मिल्‍क पर्सन ऑफ द इयर पुरस्कार और पशु स्वास्थ्य सेवाओं जैसी पहलों का उल्लेख कर...

June 27, 2024 9:20 PM

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों ने सीमा सड़क संगठन और स्‍थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहयोग से डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया है। हाल में आई बाढ के कारण कटे क्षेत्रों से फिर से सम्पर्क स्‍थापित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल इस मार्ग पर यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। राज्‍य में हाल में आई बाढ़ के कारण उत्‍तर सिक्किम के कई क्षेत्रों का सड़क सम्‍पर्क टूट गया था।

June 21, 2024 11:48 AM

सिक्किम: राज्य में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, गंगटोक में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हुए शामिल

सिक्किम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य ने शरीर और मस्तिष्क दोनों की स्थिति में योग के महत्व पर जोर दिया।   राज्यपाल ने बताया कि कैसे योग शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य और मानसिक शांति को बढ़ा कर समग्र स्वास्थ्य में योगदान देता है। उन्होंने लोगों को संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कि...

June 19, 2024 2:05 PM

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जोरों पर, आज पूरा हो सकता है पर्यटकों को निकालने का कार्य

  सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं की बहाली का कार्य पूरे जोरों पर है। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग के प्रभावित इलाकों में फंसे करीब 1300 पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंगन के जिलाधिकारी हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि पर्यटकों को निकालने का कार्य आज पूरा हो जाएगा।

June 17, 2024 1:51 PM

सिक्किम: फिर से शुरू हुआ चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम

बाढ़ प्रभावित सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज फिर शुरू हो गया। मंगन के जिलाधिकारी हेमकुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों से राजधानी गंगटोक पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण पर्यटकों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।   मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे लगभग दो हजार पर्यटकों को निकालने के पिछले दो दिन से प्रयास जारी हैं।   इस बीच, राज्य में लगातार वर्षा और भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की...

June 17, 2024 9:48 AM

सिक्किम: आज शुरू हो सकता है फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम

सिक्किम में मौसम अनुकूल होने पर मंगन जिले में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज शुरू हो सकता है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मंगन के जिला मजिस्‍ट्रेट हेमकुमार क्षेत्री ने बताया कि फंसे पर्यटकों को हवाई मार्ग से या सड़क मार्ग से निकाला जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सभी फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन ने उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। उन्हें लाचुंग के विभिन्‍न होटलों में ठहराया जा रहा है। इस बीच, सड़क और पुल विभाग के मंत्री एन.बी. दहाल लाचुंग पहुंच चुके हैं। उन्‍हों...