July 29, 2024 5:01 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ की बैठक

  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए आवास और सड़कों के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राज्य के...

July 8, 2024 9:15 PM

10,000 एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले देश भर में लगभग 8800 एफपीओ स्थापित किए गए: शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश भर में दस हजार किसान उत्‍पादक संगठन-एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले, लगभग आठ हजार आठ सौ एफपीओ स्थापित किए गए हैं। ये संगठन किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उनके लिए बेहतर प्रौद्योगिकी, ऋण और अधिक बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं। दिल्ली हाट में एफपीओ मेले का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल है कि ग्राहकों को सस्ती कीमत प...

June 11, 2024 1:53 PM

शिवराज सिंह चौहान, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जीतन राम मांझी और अर्जुन राम मेघवाल ने ग्रहण किया अपने मंत्रालयों का पदभार

शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और किसानों के कल्‍याण के लिए हर संभव कदम उठाएगी। सरकार और तेज गति से कार्य करेगी। हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय और गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्‍कृति मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि विभिन्न मंचों और पहलुओं के माध्यम ...