April 8, 2024 5:55 PM

एक जून को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा: जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए एक जून को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगर कोई मतदाता किन्हीं कारणों से मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करके मतदान कर सकता है। इन 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्...

April 8, 2024 5:53 PM

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के मिशन 414 के तहत ऐसे 20 मतदान केंद्र चिन्हित किये गए हैं, जिनमें गत लोकसभा चुनाव के दौरान औसत मतदान से कम मतदान दर्ज हुआ

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के मिशन 414 के तहत ऐसे 20 मतदान केंद्र चिन्हित किये गए हैं, जिनमें गत लोकसभा चुनाव के दौरान औसत मतदान से कम मतदान दर्ज हुआ है। इन मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए 9 अप्रैल से विशेष मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश ...

April 8, 2024 5:50 PM

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं

लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव लाहौल स्पीति अनुसूचित जनजाति निर्वाचन 21 की निर्वाचन प्रक्रिया को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं। यह जानकारी केलांग मुख्यालय में डाक मतपत्र से जुड़े नोडल अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बोल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा की 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं व दिव्यां...

April 8, 2024 5:47 PM

सराज विधानसभा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलबाड़ा में एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान के अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सराज विधानसभा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलबाड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान के  अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सराज विधानसभा के नोडल अधिकारी ओंकार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों तथा गांव के मतदाताओं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व समझाया तथा बताया कि किस तरह चुनावों के माध्यम से देश को...

April 8, 2024 5:44 PM

एसडीम पांगी रमन घरसंगी ने स्वीप के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की महत्ता के बारे में बताया

एसडीम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय किलाड़ (पांगी) में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान ( स्वीप) के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक  करते हुए  मतदान की महत्ता के बारे में बताया गया।    रमन घरसंगी ने सभी फर्स्ट टाइम वोटर्स को वोट क़ी महत्वता बताई और वोट डालने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की अपील भी की।    इस अवसर पर नोडल अधिकारी भाग सिंह, प्रधानाचार्य जीएसएसएस सेचु, डॉ...

April 8, 2024 5:36 PM

एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने की अपील की

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने की अपील की है।  सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीएम ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को हर चुनाव में स्वतंत्र रूप से, निर्भय होकर तथा किसी...

April 8, 2024 5:22 PM

उपायुक्त ने टाहलीवाल में तेल टैंकर दुर्घटना स्थल का किया दौरा नुकसान का लिया जायजा

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने के हादसे में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुरूप  सुधारात्मक कदम उठा जा सकें जिससे आगे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी...

April 8, 2024 5:17 PM

सहायक निर्वाचक अधिकारी व एस डी एम कल्पा मेजर शशांक गुप्ता ने जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर रिकांगपिओ मे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली

सहायक निर्वाचक अधिकारी व एस डी एम कल्पा मेजर शशांक गुप्ता ने जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर रिकांगपिओ मे आज अपने कार्यालय कक्ष में आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 02 मंडी संसदीय क्षेत्र की 68 किन्नौर अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधान सभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।               उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद के द्वारा अवगत कराया कि मतदाता सूची मे फार्म 6 भरकर 4 मई 2024 तक पंजीकरण कराया जा सकता है व जिला के दिव्यांग जन जिनकी विकलांगता 40 प्रतिशत से अ...

April 8, 2024 5:12 PM

  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चम्बा के तहत लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन 

विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र चम्बा के तहत लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान" ( स्वीप)  के तहत  मिशन 414 के अंतर्गत मतदान केंद्र सनोथा-83,  के मतदाताओं, गांववासियों, विद्यालयों के अध्यापकों, स्टाफ नव पंजीकृत मतदाताओं के लिए  लिए मतदान जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान व मतदाता शपथ का आयोजन किया गया।   विधानसभा अनुभाग चम्बा के तहत स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने  बताया कि   गत संसदीय चुनावों में उक्त मतदान केंद्र में कम मतदान  प्रतिशत के कारणों और आग...

April 8, 2024 4:53 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे सांसद महेशवर सिंह के घर में कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे सांसद महेशवर सिंह के घर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई l दिल्ली से लौटने के बाद यह बैठक आयोजित की गई l बैठक में महेश्वर सिंह में कार्यकर्ताओं से एक बार फिर से मोदी को जीताने का संकल्प लेने का आह्वान किया l बैठक में भारी संख्या में उनके समर्थको सहित भाजपा पदाधिकारी जुटे थे l गौरतलब है कि महेशवर सिंह भी मंडी लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे परन्तु इस बार टिकट कंगना रनौत को दिया गया l बीच में उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा थी परन्त...