May 20, 2024 5:48 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भंजराडू में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस...

May 20, 2024 5:42 PM

लोकसभा चुनाव 2024:  उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात मतदान कर्मियों के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट का आदान-प्रदान किया गया

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत  उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात मतदान कर्मियों के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) का आदान-प्रदान किया गया। यह कार्य अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की निगरानी में सम्पन्न हुआ। शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों (66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर) में तैनात मतदान कर्मियों के ईडीसी का आदान-प्रदान किया गया है, जिसमें जिला सोलन के...

May 20, 2024 5:39 PM

जुन्गा तहसील के गांव धाली के राजकीय उच्च विद्यालय की आठवी कक्षा की दो होनहार छात्राओं ने राष्ट्रीय मिन्स-कम-मेरिट स्काॅलरशिप की परीक्षा उतीर्ण करके क्षेत्र का नाम रोशन किया

जुन्गा तहसील के दूरदराज गांव धाली के राजकीय उच्च विद्यालय की आठवी कक्षा की दो होनहार छात्राओं ने राष्ट्रीय मिन्स-कम-मेरिट स्काॅलरशिप (एनएमएसएस) की परीक्षा उतीर्ण करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है । स्कूल के हैडमास्टर राकेश वर्मा ने बताया कि धाली स्कूल की दो छात्राओं मन्नत और आरूषी ने बीते दिनों एनएमएसएस की परीक्षा  में भाग लिया था। जिसमें यह दोनों छात्राएं अव्वल रही है । सरकार की और से इन दोनों छात्राओं को आगागी 12वीं कक्षा तक हर माह एक हजार रूपये  स्काॅलरशिप मिलेगा ।  उन्होने बताया कि यह...

May 20, 2024 5:11 PM

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 मई को हिमाचल आने का कार्यक्रम है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नाहन और मंडी में चुनावी रैलियों को संबोध...

May 20, 2024 3:50 PM

वनों में आग लगने की घटनाओं पर रोक एवं नियंत्रण में सहयोग करेंगे आपदा मित्र-उपायुक्त

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर रोक एवं नियंत्रण के दृष्टिगत ज़िला में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों (ना.) को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि वनों के समीप रहने वाले लोगों व जनसाधरण के सहयोग एवं जागरूकता से ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण के...

May 20, 2024 3:41 PM

प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में

प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इन स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते कल भी कुछ जिलों में लोगों को लू का सामना करना पड़ा और ऊना का अधिकतम तापमान 44 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक लाहौल और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए विभाग ने लू से बचाव के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। भीषण गर्मी के चलते प्राकृतिक पेयजल स्त्रोत भी सूखने लगे हैं औ...

May 20, 2024 3:53 PM

शिमला में आर्टिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

आर्टिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के 11 वरिष्ठ कलाकारों की पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आज शिमला के गेयटी थिएटर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शुभारंभ । इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिमला का ऐतिहासिक गेयटी थिएटर न सिर्फ शिमला का अपितु देश का एक कला केंद्र बना है। गेयटी थिएटर विभिन्न कलाओं और कलाकारों के लिए बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। इस मौक़े पर प्रदेश में पहले जून को होने वाले चुनाव के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है । राज्यपाल ने कहा कि ...

May 7, 2024 5:52 PM

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला में नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला में नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के सातवें चरण के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। इसके साथ ही ज़िला में भी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चरण में प्रवेश कर गई है। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने...

May 7, 2024 4:14 PM

कुल्लू: बंजार विधानसभा क्षेत्र के गौशाला के समीप एक टिप्पर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु

कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गौशाला  के समीप बीती देर शाम एक टिप्पर खाई में गिरने से 3  लोगों की मृत्यु हो  गई है जबकि एक गंभीर हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।    मृतकों की पहचान जोगीराम (50) गांव चनोंन तहसील बंजार,  किरना देवी (28) पत्नी केहर सिंह गांव जमाडीधार तहसील बंजार तथा 48 वर्षीय चालक अही चंद के रूप में हुई है।  हादसे में गायत्री देवी (4) पुत्री केहर सिंह गांव जमाडी धार तहसील बंजार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।   सड़क हादसा सोमवार शाम को उस दौरान हुआ ...

April 9, 2024 6:33 PM

लोकतन्त्र को और सुदृढ बनाने के लिए सभी अपने मताधिकार का करें प्रयोग – अभिषेक वर्मा

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रामपुर के सभागार में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता, हस्तााक्षर अभियान व वोटर सेल्फी पॉईट के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। आगामी लोक सभा चुनावों में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत में बढ़ौतरी के लक्ष्य के साथ स्वीप के तहत लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस कार्यक...