August 4, 2024 9:56 AM

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में 54,727 करोड़ रुपये का निवेश किया

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस वर्ष जुलाई के महीने में भारतीय शेयर बाजार में 54 हज़ार 727 करोड़ रुपये का निवेश किया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के अनुसार, 32 हजार 364 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में, जबकि 22 हज़ार 363 करोड़ रुपये का निवेश ऋण में किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छी संभावनाओं, दर में कटौती और सरकार के वित्तीय अनुशासन के कारण हुआ है।     

July 12, 2024 1:57 PM

बम्बई शेयर बाजार में आज तेजी का रुख,  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर 80 हजार 124 पर पहुंचा

बम्बई शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर 80 हजार 124 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82 अंक बढ़कर 24 हजार 400 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में, हांगकांग में बढ़त रही जबकि सोल, टोक्यो और शंघाई के शेयर बाजारों में गिरावट रही। कल अमरीकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमत और घरेलू शेयरों में बढ़त के बीच शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 83 रुपये 53 पैसे रही।

July 4, 2024 12:13 PM

सेंसेक्स और निफ्टी की रिकॉर्ड बढ़त दोपहर के कारोबार में भी बरकरार

भारतीय शेयर बाजार आज फिर एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। शुरुआती कारोबारी घंटों के दौरान सेंसेक्स 80,000 के ऊपर कारोबार कर रहा था। दोपहर के कारोबार के दौरान 150 अंकों की बढ़त के साथ यह रिकॉर्ड कायम रहा, सेंसेक्स 80,136 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 43 अंकों की बढ़त के साथ 24,329 पर कारोबार कर रहा था।

July 4, 2024 11:56 AM

वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद आज फिर नए रिकॉर्ड के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार आज फिर नए रिकॉर्ड के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त के साथ 80 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा था और 80,374 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 39 अंक की बढ़त के साथ 24,325 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।    

July 2, 2024 11:35 AM

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379 अंक और निफ्टी 94.4 अंक बढ़ा

  बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 379 अंक बढ़कर अब तक के उच्‍चतम स्‍तर 79855 पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 94.4 अंक की बढ़त के साथ 24236 पर आ गया।    

July 1, 2024 8:55 AM

शीर्ष 10 शेयर बाजारों में अप्रैल-जून तिमाही में सबसे अधिक बढ़ा भारतीय शेयर मार्केट

वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रही। इस अवधि में भारतीय शेयर बाजार के पूंजीकरण में 13.8 प्रतिशत (डॉलर में) की वृद्धि हुई, जो कि दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों में सबसे अधिक है। मौजूदा समय में भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का है और यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार है। अप्रैल से जून के बीच दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार अमेरिका के बाजार मूल्यांकन में 2.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह करीब 56 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।   दु...