June 23, 2024 8:51 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में बाढ़-प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देश में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए एक व्यापक और दूरगामी नीति बनाने पर भी जोर दिया। श्री शाह ने ग्लेशियल झील में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ और जल प्रबंधन के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा उपग्रह के माध्यम से ली गई तस्वीरों के प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने मौसम विभाग और केंद्रीय ज...