September 8, 2024 9:04 PM
विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल होने वाली पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज रियाद पहुंचे
विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल होने वाली पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज रियाद पहुंचे। सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर जीसीसी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। डॉ. जयशंकर ने आज सऊदी अरब की राजधानी में प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में डॉ. जयशंकर मंगलवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन जाएंगे। व...