August 9, 2024 12:51 PM

रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की मिली है सूचना:  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 

    विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा है कि रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की सूचना मिली है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍न के उत्‍तर में डॉ.जयशंकर ने कहा कि इनमें से 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई और दुर्भाग्य से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्‍होंने बताया कि 69 भारतीय नागरिक रूसी सेना से रिहाई का इंतजार कर रहे है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।      रूस के विदेश मंत्री के साथ कई मौकों पर इस मुद्दे को उठाया गया...

August 9, 2024 8:45 AM

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर

  विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मालदीव की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना और नये अवसरों की खोज करना है। विदेश मंत्री की यह यात्रा इस वर्ष जून में नए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के बाद हो रही है। मालदीव, भारत का एक प्रमुख पड़ोसी देश है और हिन्द महासागर में महत्वपूर्ण रणनीतिक भौगोलिक स्थिति रखता है।       भारत की पड़ोसी प...

July 29, 2024 1:12 PM

तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, वैश्विक भलाई के लिए राष्ट्रों के बीच चर्चा

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व में स्थिरता, सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से आज का समय चुनौतियों से भरा है और इसलिए विश्वसनीय साझेदारी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि क्वाड का मंच इस सहयोग और साझेदारी का आज के समय का सबसे बड़ा उदाहरण है। तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. जयशंकर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया है कि क्वाड विदेश नीतियों का बहुत गहराई से चिंतन  कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक क्वाड को नई...

July 26, 2024 1:15 PM

आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

      विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज वियनतियाने में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और 'इंडो पैसिफिक के दृष्टिकोण' की आधारशिला है।

July 3, 2024 2:00 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने  रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कजाकिस्तान के अस्ताना में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से वर्तमान में युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर कड़ी चिंता व्यक्त की हैं। डॉ. जयशंकर ने उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए कहा। दोनों मंत्रियों ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर भारत-रूस द्विपक्षीय साझेदारी और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।    दोनों देशों ने पिछले साल दिसंबर में अपनी अंतिम बैठक के बाद से कई क्षेत्रों में हुई प्रगति पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने...

June 29, 2024 10:59 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अगले सप्ताह होने वाले शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मीडिया से कहा कि शिखर सम्मेलन तीन से चार जुलाई तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होगा।     श्री जयसवाल ने लेबनान की स्थिति पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लगभग दो से तीन हजार भारतीय वहां रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है और उन्हें दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। प्रवक्ता ने श्रीलंका में ...

June 13, 2024 10:54 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया से बात कर कुवैत आग हादसे की जानकारी ली

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया से बात कर कुवैत आग हादसे के बारे में जानकारी ली है। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें कुवैत के अधिकारियों ने इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया है।  यह भी आश्वासन दिया गया है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और दोषी लोगों का पता लगाया जाएगा। डॉ. जयशंकर ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पार्थिव शरीर शीघ्र स्वदेश भेजने की व्यवस्था किए जाने का भी आग्रह किया।  कुवैत के विदेश मंत्री ने कहा कि...