June 25, 2024 8:52 AM

दक्षिणी रूस के दागिस्तान में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई

दक्षिणी रूस के दागिस्तान में रविवार को हुए हमले में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस क्षेत्र की स्वास्थ्य मंत्री ताचियाना बेलयाएवा ने कहा है कि मृतकों में आम लोग और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आतंकवादी हमले में 46 लोग घायल भी हुए हैं।   रविवार को दागिस्तान के मखांचकला और देरबेंत शहरों में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने गोलीबारी की। उन्‍होंने दो ऑरथोडॉक्‍स चर्चों, यहूदियों के एक पूजा स्थल और ट्रैफिक पुलिस चौकी को निशाना बनाया। 

June 24, 2024 9:27 AM

रूस में बंदूकधारियों ने दो धार्मिक स्‍थलों पर किए हमले, 9 लोगों की मौत

रूस में बंदूकधारियों ने डर्बेंट और उत्तरी काकेशस क्षेत्र के मखष्कला के शहरों में दो धार्मिक स्थलों पर हमले किए। इस हमले में कम से कम सात पुलिस अधिकारी, एक सुरक्षा गार्ड और एक पादरी की मौत हो गई है। पेंटेकोस्ट ऑर्थोडॉक्स उत्सव के दौरान कल हुए हमले ने इस धार्मिक उत्सव को त्रासदी में बदल दिया।     छह हमलावर मारे गए हैं और पुलिस अन्‍य हमलावरों की तलाश कर रही है। दागिस्तान में इससे पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं, लेकिन हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बंदूकधारियों की पहचान और इरादे भी अभी तक अस्‍पष्...

June 20, 2024 9:29 PM

रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज वियतनाम की आधिकारिक यात्रा के दौरान कहा कि रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तर कोरिया के साथ आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद श्री पुतिन ने कहा कि दोनों देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विश्वसनीय सुरक्षा व्यवस्था के इच्‍छुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस, वियतनाम में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का इच्छुक है। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच तेल और गैस, परमाणु विज्ञान तथा शिक्षा सहित 11 समझौतों और समझौता ज्ञापनो...

June 17, 2024 10:42 AM

रूस के विशेष सुरक्षा बल ने इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट के छह बंदियों को मारकर अपने दो जेल सुरक्षाकर्मियों को छुड़ाया

रूस के विशेष सुरक्षा बल ने कल रोस्तोव के दक्षिणी शहर स्थित एक हिरासत केंद्र में इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट के छह बंदियों की गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दो जेल सुरक्षाकर्मियों को मुक्त करा लिया। इस्लामिक स्टेट के बंदियों ने इन सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना रखा था और अपनी रिहाई की मांग कर रहे थे।     रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के सदस्यों को आतंकी गतिविधियों के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। इस गुट ने इस वर्ष मार्च में मॉस्को के कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

June 12, 2024 7:15 AM

रूस और बेलारूस के सशस्त्र बलों ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास का दूसरा चरण शुरू किया

रूस और बेलारूस के सशस्त्र बलों ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभ्‍यास किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य गैर-रणनीतिक परमाणु हथियारों के युद्धक उपयोग के लिए सशस्‍त्र बलों की तैयारी को बनाए रखना है।

June 11, 2024 7:13 AM

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने विश्व के कई भागों में चल रहे संघर्षों पर चिंता व्यक्त की

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने विश्व के कई भागों में चल रहे संघर्षों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कूटनीति, समावेशी बातचीत और विचार विमर्श के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। ब्रिक्स के विदेश और अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्रियों ने कल रूस के निज़नी नोवगोरोड में बैठक की और वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।   एक संयुक्त वक्तव्य में, विदेश मंत्रियों ने संघर्ष की स्थितियों में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के प्रति पूर्ण सम्मान और मानवता, तट...