July 9, 2024 8:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि आने वाले वर्षों में भारत-रूस संबंध और प्रगाढ़ होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने कहा कि लगभग 10 वर्षों में, उनकी 17 बार मुलाकात हुई है और पिछले 25 वर्षों में उनकी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 40-50 वर्षों से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हर तरह के आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कोविड महामारी के कारण विश्व को कई चुनौतियों का...

July 9, 2024 5:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के मॉस्को में अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अज्ञात सैनिक की समाधि मॉस्को के क्रेमलिन दीवार पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह उन सोवियत सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई थी।  

July 8, 2024 12:50 PM

रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। रूस के लिए रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा रूस और ऑस्ट्रिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक शानदार अवसर होगा। इन देशों के साथ भारत की मित्रता समय की कसौटी पर खरी साबित हुई है। श्री मोदी ने कहा कि वह इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने को उत्सुक हैं।         रूस में प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंग...

July 8, 2024 12:23 PM

रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। आज से शुरू हो रही रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने एक वक्तव्य में कहा कि वे 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की आधिकारिक यात्रा और ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा पर जा रहे हैं।       भारत-रूस संबंधों पर प्रधानमंत्री...

July 8, 2024 8:57 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श पर अवसर देगा। दोनों नेता परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार करेंगे। ब्रिक्‍स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20, पू...

July 7, 2024 2:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई से रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में वे रूस की राजधानी मास्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री मोदी की यह यात्रा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर हो रही है। सम्‍मेलन में दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।   रूस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मंगलवार को ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे। पिछले 41 वर्षों म...

July 5, 2024 9:47 AM

इस महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जाएंगे। दोनों नेताओं का परस्पर हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा का भी कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 9 और 10 तारीख को ऑस्ट्रिया जाएंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा हो...

July 3, 2024 2:00 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने  रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कजाकिस्तान के अस्ताना में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से वर्तमान में युद्ध क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की स्थिति पर कड़ी चिंता व्यक्त की हैं। डॉ. जयशंकर ने उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए कहा। दोनों मंत्रियों ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर भारत-रूस द्विपक्षीय साझेदारी और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।    दोनों देशों ने पिछले साल दिसंबर में अपनी अंतिम बैठक के बाद से कई क्षेत्रों में हुई प्रगति पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने...

July 3, 2024 11:59 AM

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से रूस के साथ युद्ध विराम पर विचार करने का आग्रह किया

  हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने रूस के साथ शांति वार्ता को गति देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्यमीर ज़ेलेंस्की से युद्ध विराम पर विचार करने का आग्रह किया है। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद श्री विक्‍टर ओर्बन यूक्रेन की पहली यात्रा पर गये थे। श्री विक्टर ऑर्बन ने कीव में कहा कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद जारी युद्ध पर विराम लगाकर ही दोनों देशों के बीच बातचीत में तेजी आ सकती है।      श्री ऑर्बन यूक्रेन को मिले पश्चिमी देशों के समर्थन के आलोचक रहे हैं और...

July 3, 2024 10:05 AM

रूस ने वर्ष 2033 तक रूसी कक्षीय स्टेशन के निर्माण के कार्यक्रम को मंजूरी दी   

रूस ने वर्ष 2033 तक रूसी कक्षीय स्टेशन के निर्माण के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। रूस के राज्य अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम में अंतरिक्ष मॉड्यूल का डिजाइन और निर्माण नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के उड़ान परीक्षण, पृथ्वी से लॉन्च वाहनों और अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे का निर्माण तथा एक समय सारिणी शामिल है। रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने नए स्टेशन के निर्माण में शामिल 19 उद्यमों के निदेशकों के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। वैज्ञानिक और ऊर्जा मॉड्यूल को ...