August 21, 2024 1:53 PM

भारत का निजी कॉर्पोरेट निवेश वर्ष 2024-25 में 54 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख 35 हजार 212 करोड़ रुपये होने का अनुमान है: भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक के एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत का निजी कॉर्पोरेट निवेश वर्ष 2024-25 में 54 प्रतिशत बढ़कर दो लाख पैंतालीस हजार दो सौ बारह करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 1 लाख 59 हजार 221 करोड़ रुपये था। वर्ष 2023-24 में निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र द्वारा पूंजीगत व्यय में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 57 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आरबीआई ने यह भी कहा है कि भारत में, बढ़ती आय के कारण ग्रामीण खपत में सुधार के साथ कुल मांग की स्थिति गति पकड़ रही है।

August 8, 2024 12:11 PM

आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की, लगातार 9वीं बार रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज लगातार नौवीं बार नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। इससे स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 6.25 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी हुई है। चालू वित्त वर्ष के लिए तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। बैठक में 6 में से 4 सदस्यों के बहुमत से यह निर्णय लिया ताकि सुनिश्चित किया जा सके ...

August 8, 2024 9:04 AM

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक नीति बैठक 6 अगस्त से मुंबई में चल रही है। बैंक ने फरवरी 2023 के बाद होने वाली पिछली आठ नीति समीक्षाओं में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।