April 8, 2024 4:02 PM

चैती छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान

चैती छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन और बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दूसरे चरण में बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटो की साफ सफाई की गई।  कचरो के ढेर को हटाकर  ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। पंचायत समिति सदस्य  ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तीसरे चरण में भी नदी और आसपास कचरो का साफ सफाई कर नदी को स्वच्छ बनाया जाएगा।

April 8, 2024 3:55 PM

देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटने से तीस से अधिक मवेशियों की मौत

देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटने से तीस से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। मिश्राडीह-बीरमाटी-चितरा मुख्य पथ के पास यह हादसा हुआ।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गश्ती दल को देखते ही  तेज गति से भागने के चक्कर में वाहन चालक ने  संतुलन खो दिया जिससे कंटेनर पलट गया। सुबह पुलिस ने दो जेसीबी मंगवाकर कंटेनर सील कंटेनर को कटवाया। इस मामले में बिहार के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

April 8, 2024 2:59 PM

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को होगा चुनाव

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को चुनाव होगा। स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुदूर पीवीटीजी ग्राम महुआटांड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप कोषांग के कर्मियों द्वारा इस गांव के सभी मतदाताओं को वोट के महत्व और उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई और एक जून को  सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महुआटांड ग्राम में रहने वाले विशेष जनजाति समाज के मतदाताओं का उनकी भ...

April 8, 2024 2:53 PM

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदला

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है।  कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने से बिजली सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 12 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है।  राजधानी और आसपास मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ वर्षा ह...

April 5, 2024 8:31 PM

दारोगा मीरा सिंह को ईडी ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया

दारोगा मीरा सिंह को ईडी ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। दरोगा मीरा सिंह ईडी दफ्तर पहुंच गई है। ईडी ने उन्हें आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी कार्यालय में ईडी अधिकारियों के समक्ष वह अपना बयान दर्ज करा ली है। मीरा सिंह से पूछताछ के साथ ईडी की टीम उनके डिजिटल दस्तावेज और मोबाइल का डेटा के साथ जमीन और अवैध बालू सहित कई कनेक्शन खंगाल रही है मीरा सिंह के मोबाइल से बालू तस्करी और बड़े-बड़े अधिकारियों से जुड़े संपर्क मिले हैं। वहीं विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे ह...

April 5, 2024 8:28 PM

भाजपा ने रांची समाहरणालय के अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेज चोरी होने पर उठाया सवाल 

भारतीय जनता पार्टी ने रांची समाहरणालय के अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेज चोरी होने पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईडी जमीन से संबंधित मामले की जांच कर रही है और जमीन के दस्तावेजों की चोरी होना बड़ी साजिश है। श्री शाहदेव ने इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के चार्जसीट से साफ पता चलता है कि जमीन से जुड़े मामले में नेता, अधिकारी और कर्मचारियों का सिंडिकेट काम कर रहा है।

April 5, 2024 8:25 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में 

 झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में उतरने जा रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में हुई विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो और इंडी गठबंधन राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के तहत काम कर रही है। उन...

April 5, 2024 8:22 PM

लोकसभा चुनाव: राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार की जा रही जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज झारखंड-बंगाल की सीमा पर धनबाद जिले के मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस कार सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे तेल का व्यवसाय करते हैं और रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी गयी है। उन्होंने बताया कि मामल...

April 5, 2024 8:18 PM

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज संताल परगना प्रमंडल के दौरे के क्रम में पाकुड़ जिले के फुलपहाड़ी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आदिम जनजाति क्षेत्रों के मतदाता से मिलकर मतदान को लेकर उनके क्षेत्रों में चल रही तैयारियों पर उनकी प्रतिक्रिया से रूबरू हुए। इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साहेबगंज जिले के दुर्गम क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी...

April 5, 2024 6:23 PM

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केण् रवि कुमार ने दुमका के सुदूरवर्ती तरणी एवं वृन्दाबनी समेत अन्य मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केण् रवि कुमार ने दुमका के सुदूरवर्ती तरणी एवं वृन्दाबनी समेत अन्य मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पायीं। इस मौके पर उन्होंने दुमका के उपायुक्त ए0 दोड्डे को एलआरडीसी अब्दुल समद और रानेश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिबाजी भगत के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के मामले में स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।