June 21, 2024 4:04 PM

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में कमी आयी है। कल सबसे अधिक वर्षा खूंटी में दर्ज की गयी। पलामू और गढ़वा में भी तापमान में कमी आयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक-दो दिनों में हुई वर्षा के आधार पर मॉनसून के प्रवेश की घोषणा की जाएगी।

June 14, 2024 7:19 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने रांची प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय महिला बाल एवं विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आज झारखंड पहुंची हैं। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के सम्मान में रांची स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार...

June 14, 2024 7:13 PM

पलामू प्रमंडल में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, सात लोग घायल

पलामू प्रमंडल में आज हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल गये। पहला हादसा गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक ऑटो पुलिया से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। इधर, पलामू जिले में मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र में खड़े हाइवा में एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्...

June 14, 2024 7:12 PM

रामगढ़ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर सिख रेजीमेंट सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

रामगढ़ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर सिख रेजीमेंट सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंजाब रेजीमेंट सेंटर के प्रमुख ब्रिगेडियर संजय चंद्र कण्डपाल और सिविल सर्जन महालक्ष्मी प्रसाद ने किया। इस दौरान सेना के 136 जवानों ने रक्तदान किया। मौके पर ब्रिगेडियर संजय चंद्र कण्डपाल ने भी अपना रक्त दान किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं है।

June 14, 2024 9:37 PM

विश्व रक्तदाता दिवस: राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। इसे लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। मौके पर रक्तदान की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

June 14, 2024 6:17 PM

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था।।

June 14, 2024 4:08 PM

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने कल जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के अंदर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त में लघु सिंचाई विभाग के अधीन चल रही तेईस, मुख्यमंत्री ग्राम सेतू की सात और पथ प्रमंडल की आठ योजनाओं को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 722 लाभुकों का ब्याज माफ किया गया है।

June 14, 2024 4:07 PM

चतरा: बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे

चतरा जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे। मनरेगा के चालू वित्त वर्ष में जिले में योजना के तहत 63 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जायेंगे। जिले के उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल ने बताया कि योजना का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उधर चतरा के गिद्धौर प्रखंड में मनरेगा के कुएं किसानों के लिए इस गर्मी में वरदान साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के कारण जिले के अधिकांश जलाशय और ...

June 14, 2024 4:06 PM

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुषमान भारत योजना से वंचित परिवारों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को झारखंड में पेसा कान...

June 14, 2024 3:59 PM

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। केंद्र के अनुसार राज्य के अठारह जिलों में हीट वेव जारी है। कल पलामू, चतरा, गढ़वा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि इस बार राज्य में मॉनसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जो अब कमजोर पड़ गया, इसके कारण मॉनसून की गति धी...