April 5, 2024 8:44 PM

दंतेवाड़ा: सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। वहीं, जवानों ने इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादियों के घायल होने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल थाना क्षेत्र से आज सुबह डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान पुरंगेल, बड़ेपल्ली, दोडीतुमनार और गमपुर के जंगलों में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक माओवादी मारा गय...

April 5, 2024 8:38 PM

एसीबी की टीम ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी राजेश मडावे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी की टीम ने कल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजेश मडावे को डेढ़ लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उधर, सूरजपुर जिले में रामानुजनगर विकासखंड के तेलईमुड़ा के पटवारी रामगोपाल साहू को एसीबी की टीम ने सूरजपुर स्टेट बैंक परिसर में तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने नामांतरण के नाम पर गोविंदपुर निवासी सुनील सिंह से पांच हजार रूपये की मांग की थी।

April 5, 2024 8:35 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आएंगे। इस दौरान श्री मोदी भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की चुनाव सभा के प्रभारी का दायित्व वन ...