June 17, 2024 1:51 PM
सिक्किम: फिर से शुरू हुआ चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम
बाढ़ प्रभावित सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज फिर शुरू हो गया। मंगन के जिलाधिकारी हेमकुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों से राजधानी गंगटोक पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण पर्यटकों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे लगभग दो हजार पर्यटकों को निकालने के पिछले दो दिन से प्रयास जारी हैं। इस बीच, राज्य में लगातार वर्षा और भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की...