June 28, 2024 11:53 AM
दिल्ली: तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल अठाईस जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले चौबीस घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को का...