July 4, 2024 9:03 AM
असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्यम से जिला आयुक्तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...