August 1, 2024 9:21 AM

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार तक मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी तेज बारिश हो सकती है। तीन अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, राष्ट्रीय ...

August 1, 2024 9:19 AM

उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई

  उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव हो रहा है और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। टिहरी जिले के भिलंगना खंड में चट्टानें खिसकने से तीन व्यक्तियों और रुड़की में छत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्षा से जुड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य उफनते नाले में बह गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग के भीमभाली क्षेत्र में 25 मीटर हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ह...

August 1, 2024 9:16 AM

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की

  मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में, विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र, पुणे और कोल्हापुर में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की आशंका है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में गरज और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। कोंकण के अलग-अलग स्थानों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त मध्य महाराष्ट्र में, विशेषकर घाट क्षेत्र में, छिटपुट वर्षा का अनुमान है। ...

August 1, 2024 9:03 AM

दिल्ली में बारिश और जलभराव के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, विभिन्न एयरलाइन्स की कई उड़ानें भी प्रभावित

    कल रात दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव को देखते हुए राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि जलभराव और लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी उड़ानों को डायवर्ट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं और या...

July 31, 2024 9:55 AM

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भागों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पश्चिमोत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग का कहना है कि कर्नाटक में आज अलग-अलग स्‍थानों पर और मध्य महाराष्‍ट्र में शनिवार तक बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। देश के बहुत से क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक बहुत तेज बारिश होगी। दिल्‍ली में आज तेज बारिश होने की संभावना है और कल से अगले पांच दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

July 30, 2024 10:42 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। प्रध...

July 30, 2024 10:36 AM

केरल के कई जिलों में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में भूस्खलन की सूचना

  केरल में कई हिस्सों, खासकर राज्य के मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है। वायनाड, इडुक्की और पलक्कड़ जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है। वायनाड में आज सुबह तड़के मुंडक्कयिल इलाके में भूस्खलन की सूचना मिली है। अट्टामाला और मुंडक्कयिल क्षेत्र जिले के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।   भूस्खलन में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों- वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन...

July 29, 2024 2:31 PM

गुजरात में मूसलाधार बारिश से कई बांध ऊफान पर,  मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई

  उत्तरी गुजरात के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने आज मध्य और दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें साबरकांठा, अरावली, महिसागर गांधीनगर जिले शामिल हैं।   गुजरात में हो रही लगातार बारिश के बाद 45 बांधों का पानी ऊफान पर है और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर में अब तक 53 प्रतिशत पानी आ चुका है।

July 26, 2024 12:35 PM

मुंबई: लगातार बारिश के बाद मौसम हुआ सामान्य, दैनिक जीवन पटरी पर लौटा 

    मुंबई में लगातार बारिश के बाद शहर का मौसम सामान्‍य हो गया है। दैनिक जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है। इस बीच, बृहनमुंबई नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाले स्‍कूल और कॉलेज खुले हुए हैं। बीएमसी ने अभिभावकों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे बिना किसी आधिकारिक जानकारी के शैक्षणिक संस्थान के बंद होने के बारे में अफवाहों पर ध्‍यान न दें और स्कूल तथा कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहें।            इस बीच, महाराष्‍ट्र के कुछ अन्‍य हिस्‍सों में बारिश जारी है। पुणे, रत्नागिरी, गढ़चिर...

July 25, 2024 9:19 AM

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी और मध्‍य भागों में तेज से बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी और मध्‍य भागों में अगले कुछ दिनों तक तेज से बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्‍ट्र में कल तक मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी और उसके बाद बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक और ओडिशा में कुछ जगहों पर कल तक बहुत तेज वर्षा हो सकती है। दिल्‍ली में इस महीने की 28 तारीख तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।