August 21, 2024 8:43 AM

त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने सरकारी और निजी स्‍कूल बंद रखने के दिए आदेश

त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने आज सरकारी और निजी स्‍कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी त्रिपुरा और खोवई जिले में बहुत तेज वर्षा होने की आशंका व्‍यक्‍त की है। पिछले 24 घंटों में अगरतला हवाई अड्डे पर सबसे ज्‍यादा 99 दशमलव पांच मिली मीटर वर्षा हुई। मुख्‍यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाएंगे।

August 21, 2024 8:29 AM

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 25 तारीख तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज वर्षा का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में तेज वर्षा होने की संभावना है। केरल और माहे में भी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की ...

August 13, 2024 2:21 PM

राजस्थान: पूर्वी जिलों में हुई तेज बारिश से कई कस्बे और गांव जलमग्न

    राजस्थान के पूर्वी जिलों में पिछले तीन चार दिन में हुई तेज बारिश से कई कस्बे और गांव जलमग्न हैं। जिला प्रशासन ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, करौली, भरतपुर, कोटा, गंगापुर सिटी, धौलपुर, दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दौसा, करौली तथा भरतपुर जिलों के प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिये हैं।     

August 13, 2024 8:51 AM

मौसम विभाग ने देश के मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिणी भागों में अगले दो दिन के लिए तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिणी भागों में अगले दो दिन के लिए तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा जारी रहेगी। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और पूर्वोत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। श्री जेनामणि ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक तेज वर्षा जारी रहेगी। उन्‍हो...

August 12, 2024 8:51 AM

पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और बिहार में कुछ स्थानों पर आज बहुत तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

  मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और बिहार में कुछ स्थानों पर बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल, माहे, तमिलनाडु और कर्नाटक के उत्तरी भागों में अगले चार दिन के दौरान तेज बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में व्यापक वर्षा होने तथा उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।  

August 12, 2024 8:39 AM

राजस्थान: राज्य के विभिन्न भागों में बारिश के चलते 20 लोगों की मौत 

  राजस्थान में शनिवार से जारी वर्षा से राज्य के विभिन्न भागों में 20 लोगों की मृत्यु हो गई है। जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा में कल तेज वर्षा से कई स्थानों में पानी भर गया। प्रशासन ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली,  सवाई माधोपुर, गंगापुर और भरतपुर जिलों में आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।        इस बीच जयपुर के उफनते कनौटा बांध में पांच युवकों के बह जाने की खबर है। उधर, बाणगंगा नदी ...

August 11, 2024 2:33 PM

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

August 11, 2024 2:30 PM

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित

  उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने की वजह से बंद है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट भूस्खलन के कारण यातायात पर असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त तेज वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के बाद राज्य में गांवों से जुड़़ने वाले लगभग 100 सड़क मार्गों पर यातायात बंद ह...

August 11, 2024 11:03 AM

मौसम: 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अत्याधिक वर्षा हो...

August 8, 2024 9:07 AM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्‍मीर में तेज वर्षा होने की संभावना है।     विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। विभाग के अन...