July 29, 2024 5:00 PM
राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी से किसानों को सहायता मिलेगी। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय बजट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी बात करते हुए कहा कि यह मुद्दा युवाओं को प्र...