July 5, 2024 7:59 AM

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

 मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

June 23, 2024 9:36 AM

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ और संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया 

  पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अजनाला से मादक पदार्थ और संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर तीन तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को अमरीका में रह रहे तस्कर श्रवण सिंह उर्फ भोला हवेलियन का संरक्षण प्राप्‍त है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक श्री गौरव यादव ने बताया कि केन्द्रीय एजेसियों के सहयोग से इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरफ्तार तस्‍करों की पहचान तरण-तारण के करनजीत सिंह और अमृतसर के आकाश सेठ उर्फ रघु और सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

June 21, 2024 1:56 PM

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में किए गए विशेष आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 

    अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में विशेष आयोजन किए गए। सभी आयु वर्ग के लोगों ने विभिन्‍न योग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर जिले के अटारी स्थित संयुक्त जांच चौकी पर एक शानदार योग समारोह आयोजित किया गया।

June 21, 2024 10:29 AM

चौदह खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाए जाने का पंजाब के किसानों ने किया स्वागत 

पंजाब के किसानों ने केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा चौदह खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि वे किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।