August 21, 2024 8:18 AM

पंजाब में वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग पूरे राज्य में हरियाली अभियान के तहत कर रहा है पौधारोपण

पंजाब में वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग पूरे राज्य में हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कर रहा है। इस अभियान के तहत पठानकोट जिले के शाहपुर कंडी के तीस हेक्टेयर वन क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से कई किस्मों के बीजों का छिड़काव किया गया है। ड्रोन के माध्यम से छिड़के गए ये बीज बीस दिनों के भीतर जंगलों में स्‍वत: अंकुरित होने लगेंगे जिससे वन क्षेत्र का विस्तार होगा।

August 13, 2024 8:55 AM

पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करने का स्वागत किया

  पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और बायो फोर्टिफाइड 109 किस्में जारी करने का स्वागत किया है। 

August 7, 2024 11:53 AM

पंजाब: अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर देश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करने वाला एक टीज़र और ब्रोशर जारी किया गया

  पंजाब में अमृतसर के पास अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर देश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करने वाला एक टीज़र और ब्रोशर जारी किया गया। इसे प्रसिद्ध प्रकृति कलाकार और विरासत प्रोत्साहक हरप्रीत संधू के कैमरे से कैप्चर किया गया है और एक टीज़र के रूप में संकलित किया गया है। इसका उद्देश्य अटारी में आकर्षक स्मारक को बढ़ावा देना है और यह 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को समर्पित किया जाएगा।   

August 2, 2024 10:11 AM

निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी ने किया गिरफ्तार  

प्रवर्तन निदेशालय ने निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्‍यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया है। राज्‍य सतर्कता कार्यालय ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। निदेशालय ने जांच के लिए आशु को सम्मन भेजा था। उनसे मंडियों से अनाज के परिवहन संबंधी घोटाले में पूछताछ की गई।     राज्‍य सतर्कता कार्यालय को पता चला कि स्कूटरों के नंबरों वाले वाहनों में अनाज ले जाया गया। आशु का नाम आरोपियों में शामिल किया गया है। उस पर फर्जी बिलों के जरिए दो करोड़ रुपये से अधिक...

July 31, 2024 12:18 PM

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ 

  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। कटारिया पंजाब के 30वें राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

July 31, 2024 9:29 AM

पंजाब: मौजूदा मानसून के दौरान अब तक विभिन्न हिस्सों में नहीं हुई पर्याप्त बारिश 

  पंजाब में मौजूदा मानसून के दौरान अब तक विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज और कल ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी करते हुए बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

July 25, 2024 9:23 AM

पंजाब के रेल नेटवर्क के लिए बजट आवंटन में हुई लगभग 23 गुना बढ़ोतरी

भारतीय रेलवे ने पंजाब के लिए अपने बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं में महत्‍वपूर्ण बढ़ोतरी की है। यह रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता का परिचायक है। पत्र सूचना कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब के रेल नेटवर्क के लिए बजट आवंटन में लगभग 23 गुना बढ़ोतरी की गई है। वार्षिक औसत बजट परिव्यय, 2009-2014 के 225 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5147 करोड़ रुपये हो गया है। 

July 8, 2024 8:52 PM

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन 12 सिम कार्ड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई अन्‍य राज्‍यों में भी यह गिरोह सक्रिय था। न्‍यायालय ने चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में और दो को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

July 8, 2024 11:24 AM

पंजाब: मोगा में स्थापित की गई राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला

पंजाब में नीति आयोग के अनुदान से मोगा में राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है। क्लिनिक किसानों को मुफ्त मिट्टी परीक्षण और पौधों की बीमारी निदान सेवाएं प्रदान करेगा।

July 5, 2024 11:59 AM

पंजाब:  आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान  हुआ शुरू 

पंजाब में, आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान कल शुरू हुआ। इस अभियान के तहत छह प्रमुख लक्ष्य को प्राप्त करने के सतत प्रयास किए जाएंगे।