August 24, 2024 4:45 PM

पुणे में आज एक निजी कम्‍पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया

पुणे में आज एक निजी कम्‍पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हेलीकॉप्‍टर में सवार चार लोगों के गम्‍भीर रूप से घायल होने की खबर है। यह हेलीकॉप्‍टर मुम्‍बई से हैदराबाद जा रहा था। समझा जाता है कि हेलीकॉप्‍टर खराब मौसम और तकनीकी खराबी के कारण गिर गया। पुणे पुलिस ने कहा है कि स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्‍काल मदद उपलब्‍ध कराई गई।

July 21, 2024 11:25 AM

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में

      महाराष्ट्र में, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में हो रहा है। इसमें पांच हजार तीन सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ता हिस्‍सा लेंगे। इसका उद्घाटन केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बैठक के समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्‍य में की जाने वाली संवाद यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।