August 7, 2024 2:33 PM

के. कैलाशनाथन ने बने पुडुचेरी के उपराज्यपाल,  मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार दिलाई शपथ 

  के कैलाशनाथन ने आज पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। राजनिवास में आयोजित समारोह में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और केन्द्र शासित प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

August 2, 2024 1:27 PM

पुद्दुचेरी विधानसभा में पेश किया गया 2024-25 का बजट

पुद्दुचेरी विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा कि कुछ साल पहले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की शुरुआत के कारण बंद रहने वाली उचित मूल्य की दुकानें इस साल फिर से खोली जाएंगी। श्री रंगासामी ने कहा कि बजट में मुफ्त चावल सहित सब्सिडी वाली आवश्यक वस्तुएं दुकानों के माध्यम से जनता को वितरित की जाएंगी।  12 हजार 700 करोड़ रुपये वाले इस बजट में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को एक हजार रुपये मासिक सहायता की एक नई योजना और मछली पकड़न...

July 14, 2024 12:59 PM

पुद्दुचेरी में आज 235वां फ्रांसीसी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है

पुद्दुचेरी में आज 235वां फ्रांसीसी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बीच रोड के युद्ध स्‍मारक में पुष्‍पाजंलि समारोह आयोजित हुआ जिसमें फ्रांस, पुद्दुचेरी और चेन्‍नई की महावाणिज्‍यदूत श्रीमती लिज़ टैलबोट बैरे और जिला कलेक्‍टर ए. कुलोथुंगन मौजूद रहे। इस दौरान भारत और फ्रांस के राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराये गये और और दोनों देशों के राष्‍ट्रगान की धुन बजाई गई।

July 8, 2024 12:27 PM

फ्रांस के संसदीय चुनावों के लिए पुदुचेरी में भी हुआ मतदान

फ्रांस की संसद के लिए दूसरे और अंतिम दौर का चुनाव कल पुदुचेरी में भी हुआ। इसमें पुदुचेरी में रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फ्रांस के वाणिज्य दूतावास ने केन्द्रशासित प्रदेश में दो मतदान केंद्र स्थापित किए। पहला मतदान केन्‍द्र दूतावास में और दूसरा फ्रेंच इंस्टीट्यूट में स्थापित किया गया। चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर आज घोषित किए जाएंगे। 

June 11, 2024 12:31 PM

पुडुचेरी: जहरीली गैस लीक होने से तीन महिलाओं की मौत, दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुडुचेरी में औलगारेट विधानसभा क्षेत्र के पुधुनगर इलाके में आज घर के शौचालय से जहरीली गैस लीक होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। इस क्षेत्र में घर के शौचालय की पाइप लाइनें भूमिगत जल निकासी और सीवेज सिस्टम से जुड़ी हुई हैं। इस क्षेत्र के पास ही एक सीवेज जल उपचार इकाई भी है।