June 11, 2024 12:27 PM

भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्‍होंने श्री अल थानी के द्वारा दी गई बधाई पर आभार भी व्‍यक्‍त किया।

June 11, 2024 12:21 PM

योग ने समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश में बड़ा उत्साह है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि योग एक शाश्वत अभ्‍यास है जो एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्‍होंने विविध संस्कृतियों और क्षेत्रों को जोड़ने की उल्लेखनीय क्षमता पर प्रकाश डाला और कहा कि योग ने समग्र कल्‍याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है। श्री मोदी ने कहा कि हर किसी को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहि...