September 16, 2024 5:08 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद-मेट्रो के दूसरे-चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के सेक्टर-एक मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने सेक्टर-एक से गिफ्ट सिटी तक मेट्रो में यात्रा की। यह विस्तारित लाइन अहमदाबाद को गांधीनगर और गिफ्ट सिटी से जोड़ेगी। श्री मोदी अहमदाबाद में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद और भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी नागपुर से सिकंदराबाद,...