September 24, 2024 9:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की अपनी सफल यात्रा पूरी कर नई दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका की अपनी सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। वहां अपने व्यापक और व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान, उन्‍होंने डेलावेयर के विलमिंगटन में छठे वार्षिक क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। इन बडे आयोजनों के मौके पर श्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बिइडन और क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। प्रधानमंत्री @narendramodi अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी क...

September 15, 2024 8:51 PM

पीएम मोदी कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर पहले तीन दिन की गुजरात यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में चलने वाली मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। यह मेट्रो रेल अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ेगी। श्री मोदी महात्मा मंदिर में नवीकरणीय ऊर्जा सम्‍मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे।  बाद में, प्रधानमंत्री दोपहर को अहमदाबाद में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जन केंद्रित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घ...

August 21, 2024 1:45 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड और युक्रेन की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पोलैंड मध्‍य यूरोप में भारत का महत्‍वपूर्ण आर्थिक साझेदार है। उन्‍होंने कहा कि भारत और पोलैंड लोकतंत्र, बहुलवाद तथा दोनों देशों के सम्‍बन्‍धों को मजबूत बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह पोलैंड के लिए रवाना हो गये। पोलैंड और युक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पोलैंड यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। उन्‍होंने कहा कि वे अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्‍ड टस...

August 21, 2024 10:47 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिन की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में श्री मोदी का रस्‍मी तौर पर स्‍वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्‍ड टस्‍क के साथ बातचीत करेंगे और वहां के राष्‍ट्रपति आंद्रेज डूडा से भेंट करेंगे। श्री मोदी भारतीय समुदाय के लोगों, व्‍यापार प्रतिनिधियों और प्रमुख भारतीय अध्‍येताओं के साथ वार्तालाप भी करेंगे।    

August 19, 2024 1:55 PM

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कामना की कि यह पवित्र त्योहार रिश्तों में मिठास और लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएगा।

August 8, 2024 8:57 AM

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर कामिल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया है और उनके स्थान पर सामाजिक मामलों के मंत्री कामिल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने कल रात एक बयान में यह जानकारी दी। यह बर्खास्तगी देश के कई हिस्सों में पानी और बिजली कटौती संकट को लेकर बार-बार हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण की गई है। हचानी को पिछले साल अगस्त में ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया था। बर्खास्त होने से कुछ घंटे पहले हचानी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने ...

August 3, 2024 2:44 PM

कृषि सरकार की आर्थिक नीति का केन्‍द्र है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत अतिरिक्त खाद्यान्‍न उत्‍पादन करने वाला देश है और वह  वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा कार्यों में लगा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सरकार सुधारों के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रही है और इनका उद्देश्‍य किसानों के जीवन में सुधार लाना है। आज नई दिल्‍ली में 32वें अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि अर्थशास्‍त्री सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कृषि, सरकार की आर्थिक नीति का केन्‍द्र है। उन्‍होंने कहा कि भारत मोटे अनाज, दूध, दाल और मसालों का सब...

August 3, 2024 12:05 PM

प्रधानमंत्री आज 32वें अंतरराष्‍ट्रीय कृषि अर्थशास्‍त्री सम्‍मेलन का शुभारंभ करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में 32वें अंतरराष्‍ट्रीय कृषि अर्थशास्‍त्री सम्‍मेलन का शुभारंभ करेगे। वे इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत में इस सम्‍मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है।   छह दिन के इस सम्‍मेलन की थीम है- "संवहनीय कृषि खाद्य प्रणाली की ओर रूपांतरण" इसका उद्देश्‍य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण, बढ़ती उत्‍पादन लागत जैसे वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए संवह‍नीय कृषि की बढ़ती जरूरत पर ध्‍यान देना है। यह सम्‍मेलन वैश्विक कृषि चुनौतियों के ...

August 3, 2024 11:13 AM

राष्‍ट्रीय तीव्र गति सड़क कॉरिडोर परियोजनाओं से देश में रोजगार के अवसर बढेंगे- प्रधानमंत्री

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि राष्‍ट्रीय तीव्र गति सड़क कॉरिडोर परियोजनाओं से देश की आर्थिक वृद्धि तेज होगी और रोजगार के अवसर बढेंगे। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कल 50 हजार करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इससे  एकजुट भारत की सरकार की प्रतिबद्धता स्‍पष्‍ट होती है। कुल 936 किलोमीटर लंबाई की इन परियोजनाओं से माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी, जाम की समस्‍या में कमी आयेगी और देश के विभिन्‍न हिस्‍सों के बीच संपर्क बढ़ेगा। कल शाम नई दि...

July 27, 2024 1:35 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओलिम्पिक में हिस्‍सा ले रहे भारतीय खिलाडियों को शुभकामनाएं दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओलिम्पिक में हिस्‍सा ले रहे भारतीय खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि वे अपने असाधारण प्रदर्शन से देश का गौरव बढाएंगे। उन्‍होंने प्रत्‍येक खिलाडी को भारत का गौरव बताया और आशा प्रकट की कि वे खेल भावना को मूर्त रूप देंगे।   जाने-माने क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि 117 भारतीय खिलाडियों से बहुत उम्‍मीदें हैं और वे निश्चित रूप से इन पर खरा उतरेंगे। टी-ट्वेंटी विश्‍व कप विजेता क्रिकेट टीम के सदस्‍यों ने भी भारतीय खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।