August 19, 2024 9:54 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में देश भर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में देश भर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 16 राज्यों के सरकारी स्कूलों के एक सौ 80 से अधिक छात्रों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों को अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर को विशेष बनाने के लिए छात्रों को आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।