August 14, 2024 12:33 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का किया उद्घाटन

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। आम जनता के लिए इसे शुक्रवार से खोला जाएगा और लोग 15 सितंबर तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। इस उद्यान को देखने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, स्कूलों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी उद्यान देखने के लिए बुलाया गया है।      बच्‍चों को अमृत उद्यान की भावना से जोडने के लिए स्कूली बच्चों को बटन बैज दिये जाएंगे। प्रांगण में एक नई आकर्षक साउंड...

August 14, 2024 11:14 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक 2024 का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक 2024 का उद्घाटन करेंगी। ये उद्यान शुक्रवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा जो 15 सितंबर तक खुला रहेगा। इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को अमृत उद्यान देखने के लिए खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, स्कूलों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी उद्यान देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

August 11, 2024 10:59 AM

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों--फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। अंतिम चरण में, राष्ट्रपति ने तिमोर लेस्ते का दौरा किया, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ़ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने कल राजधानी डिली में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों देशों ने आपसी सहयोग पर तीन समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए। तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर...

August 8, 2024 1:58 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

August 8, 2024 11:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

August 8, 2024 11:34 AM

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज सुबह राजधानी वेलिंगटन पहुंची। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो की उपस्थिति में वेलिंगटन क...

August 6, 2024 11:45 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण की अध्यक्षता की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने फिजी में सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग अस्पताल तथा सुवा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के दस्‍तावेज औपचारिक रूप से सौंपे जाने के आयोजन की अध्यक्षता की। यह दस्‍तावेज फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस कार्तिकेयन को सौंपे गए।     

August 6, 2024 11:47 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों के स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फिजी में उन्‍हें घर जैसा महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्य अक्षुण्ण रखे जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि फिजी में गिरमिट दिवस सामूहिक अवकाश का दिन है और हिन्‍दी फिजी की आधिकारिक भाषा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि फिजी म...

August 6, 2024 11:50 AM

फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सुवा स्टेट हाउस में किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज सुवा स्टेट हाउस में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-फिजी संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि स्टेट हाउस में उन्होंने राज्य प्रमुखों के आवासों के सौरीकरण की परियोजना के विकास की भी समीक्षा की। यह परियोजना भारत के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसका उद्घाटन पिछले वर्ष फरवरी में किया गया था।   ...

August 6, 2024 12:12 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्‍हें फिजी के राष्ट्रपति द्वारा फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने फि‍जी की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच जारी 75 वर्षों के राजनयिक सहयोग को याद किया।