August 3, 2024 1:11 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 अगस्त से तीन देशों की 6 दिन की यात्रा पर

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महीने की पांच से दस तारीख तक तीन देशों- फि‍जी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर होंगी। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजुमदार ने कल नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि यह फिजी और तिमोर-लेस्‍ते के लिए भारत के राष्‍ट्रपति की पहली यात्रा होगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के एक्‍ट ईस्‍ट नीति पर बल देने के बाद से दक्षिण पूर्व एशि‍या और प्रशांत क्षेत्र पर भारत का विशेष ध्‍यान रहा है। उन्‍होंने कहा कि ये तीनों देश एक्‍ट ईस्‍ट नीत...

July 10, 2024 8:10 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफियों का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफियों का अनावरण किया। इनमें डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। उन्‍होंने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने खिलाड़ियों से कहा कि  खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और हार या जीत होती रहती है। उन्‍होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि ...

June 30, 2024 1:37 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष करने वाले सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरो और फूलो-झानो जैसे वीरों के बलिदान की अमर कहानियां स्‍वर्णाक्षरों में लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों के आदर्श सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।     

June 27, 2024 9:09 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला, और कहा कि दस साल में देश 11वें स्थान से उठकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देश ने महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की। राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को विश्व की सबसे तेजी स...