June 27, 2024 2:14 PM

विपक्ष ने संसद की संयुक्‍त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की

विपक्ष ने आज संसद की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस संबोधन में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी सहित वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करके सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया है। कांग्रेस के अन्य नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस संबोधन में कुछ नया नहीं था। इस संबोधन में नीट की कथित अनियमितताओं का कोई उल्लेख नहीं था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विश्व की पांचवी...

June 27, 2024 2:10 PM

लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्तुत की गई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की प्रति

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की एक प्रति आज लोकसभा में प्रस्तुत की गई। राष्‍ट्रपति के संबोधन के बाद दोपहर में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस प्रति को सदन में प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घोषणा की कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को निचले सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई है। बाद में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।      राज्यसभा में भी राष्‍ट्रपति के संबोधन की एक प्रति प्रस्तुत की गई। प्रधानमंत्री न...

June 27, 2024 2:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए देश भर में ठोस कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा-संबंधित निकायों, उनके कामकाज और परीक्षा प्रक्रिया के सभी पहलुओं में बड़े सुधारों की दिशा में काम कर रही है। राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संसद ने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के खिलाफ भी सख...