September 25, 2024 8:37 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव देश के पूर्वोतर राज्यों--असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। आज वहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति भवन की विशेष कार्याधिकारी स्वाति साही ने कहा कि 29 सितम्बर से छह अक्तूबर तक आयोजित इस महोत्सव में पूर्वोतर क्षेत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्...