July 30, 2024 2:36 PM

सरकार ने कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए रचा है चक्रव्यूह: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना की। श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चक्रव्यूह रचा है।      संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने कांग्रेस शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों पर पर्दा डालने के लिए टिप्पणियां की हैं...

July 25, 2024 1:12 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।   श्री जोशी ने आज संसद से बाहर मीडिया के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं। उन्‍होंने मांग की कि इस मामले को सी.बी.आई. को सौंपा जाना चाहिए। 

June 25, 2024 2:26 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गन्ने के टिकाऊ और विविध उत्पादन के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गन्ने के टिकाऊ और विविध उत्पादन के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया है। दिल्‍ली में 64वीं अंतर्राष्‍ट्रीय गन्ना संगठन-आईएसओ परिषद की बैठक के दौरान एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि किसी योजना का कार्यान्‍वयन करते हुए उपभोक्‍ता, किसानों और उद्योग के हितों में संतुलन स्‍थापित करना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कार्यशाला के सदस्‍यों को एकजुट होने का आग्रह किया। उन्‍होंने कम जल के प्रयोग और अधिकतम उपयोग वाली फसलों क...