August 7, 2024 2:37 PM

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 203 गीगावाट तक पहुंची

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 203 गीगावाट तक पहुंच गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, श्री जोशी ने कहा कि 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त करने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग 76 गीगावाट थी। श्री जोशी ने कहा, नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। श्री जोशी ने बताया कि हरित हाइड्रोजन मिशन और पवन ऊर्जा का ...

July 29, 2024 2:45 PM

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिखाई हरी झंडी

  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की बिक्री करने वाली राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   इस अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी एल वर्मा भी उपस्थित रहे। टमाटर की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई है।