September 14, 2024 4:01 PM

कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार जरूरी; आंगनवाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में पोषण माह के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन

 बाल विकास परियोजना भोरंज के अधीन आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में पोषण माह के तहत  जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।  सरोज कुमारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ एवं क्रियाशील रखने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार के अभाव में बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है। इसके साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास भी ठीक से नहीं हो पाता। ऐसे में कुप...

September 13, 2024 4:32 PM

पोषण माह के तहत मध्य प्रदेश में लगातार जनजागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

पोषण माह के तहत मध्य प्रदेश में लगातार जनजागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आगरमालवा जिले में  गर्भवती महिलाओं, धात्री माता और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने हेतु आंगनवाडियों पर आयोजित की जा ही विशेष गतिविधियों के साथ पोषण संबंधी जानकारी का व्यापक प्रसार-प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल आंगनवाड़ी केंद्र चांदनगांव में पोषण व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन कर कुपोषण को मिटाने का संदेश दिया गया। खण्डवा में पुनासा ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण मटका प्रदर्शनी के तौर पर लगाया गय...

September 2, 2024 4:29 PM

उपायुक्त कुल्लू ने हरी झंडी देकर किया पोषण रैली को रवाना; 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा पोषण माह 

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला कुल्लू में 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का  सोमवार से शुभारंभ हुआ। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली गई पोषण आहार जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरूकता रैली उपायुक्त कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई।      उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीमिया, बृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण...

September 1, 2024 10:29 PM

देश भर में ‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’ की हुई शुरुआत, 1 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाता है ‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’।   इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आज से 7वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की जा चुकी है। देश भर में पोषण संबंधी जागरूकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण से निपटने के प्रयासों में और तेजी लाना तथा देश भर में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।   इस वर्ष राष्‍ट्रीय पोषण माह का विषय है: “सही पोषण-देश रोशन” ...