August 21, 2024 1:54 PM

महाराष्ट्र में बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को 25 अगस्त तक पुलिस की हिरासत

महाराष्ट्र में बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को आज ठाणे की स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। मध्‍य रेलवे जीआरपी के पुलिस उपायुक्‍त मनोज पाटिल ने कहा कि इलाके में स्थिति और रेलवे की आवाजाही सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इलाके में इंटरनेट सेवाएं कुछ दिनों के लिए निलंबित रहेंगी। पुलिस ने कल रेल रोको म...

August 7, 2024 2:44 PM

बांग्लादेश: सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज पुलिस बल को पुनर्गठित किया

    बांग्लादेश में सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज देश के पुलिस बल को पुनर्गठित किया है। नई व्यवस्था के तहत अपर पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद हारून ए आर राशिद को ए के एम शाहिदुर रहमान के साथ रैपिड एक्शन बटालियन के महानिदेशक के रूप में बदला गया है।      वहीं मोहम्‍मद मैनुल हसन को ढाका मेट्रो पोलिटन पुलिस (डीएमपी) के नए आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मामले में गृह मंत्रालय के अंतर्गत जन सुरक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है।    

July 16, 2024 12:30 PM

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पुलिस के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित न करने को कहा

  केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि पुलिस स्टेशनों और पुलिस विभाग के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत सभी पुलिस स्टेशनों को ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से गवाहों से पूछताछ के लिए एक निर्दिष्ट स्थान की पहचान करने के लिए कहा गया है।