August 29, 2024 6:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु भाषा दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु भाषा दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी है   प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, तेलुगु एक बहुत समृद्ध भाषा है, जिसने न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जो तेलुगु को लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

August 29, 2024 5:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम किया गया है  

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम किया गया है ताकि उन्हें समृद्ध बनाया जा सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, महिलाओं का शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया गया है ताकि देश में महिलाएं आगे बढ़ सकें।

August 12, 2024 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व हाथी दिवस’ के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रयासों की सराहना की 

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्व हाथी दिवस' के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रयासों की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई है कि हाथियों को एक अनुकूल आवास मिले जहां वे आराम से रह सकें। श्री मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि के लिए प्रयासों की सराहना की है।