September 5, 2024 8:24 AM
भारत-सिंगापुर के साथ मित्रता को बहुत महत्व देता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर है। श्री मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग के साथ वार्ता की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री का सिंगापुर के पार्लियामेंट भवन पहुंचने पर स्वागत किया गया। ब्रुनेई की अपनी सफल यात्रा के समापन के बाद श्री मोदी कल लायन सिटी सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने श्री...