July 30, 2024 3:26 PM

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।  सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारतीय निशानेबाज देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों निशानेबाजों ने शानदार कौशल और टीम वर्क की भावना का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

July 30, 2024 12:43 PM

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घ...

June 20, 2024 4:26 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने श्री सुबियांतो को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।     ReplyForward Add reaction

April 5, 2024 8:35 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आएंगे। इस दौरान श्री मोदी भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की चुनाव सभा के प्रभारी का दायित्व वन ...