August 29, 2024 7:07 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे। श्री मोदी मुंबई के जियो विश्व सम्मेलन केन्द्र में वैश्विक फिनटेक महोत्सव 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी पालघर में वाधवन बंदरगाह की शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 76 हजार करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है। प्रधानमंत्री लगभग एक हजार 5...