June 16, 2024 7:48 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 18 जून को वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। श्री चौहान ने कहा है कि पिछले दस वर्ष में 11 करोड़ किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये अंतरित किए जा चुके हैं।   कृषि मंत्री ने कहा कि वे किसान कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ...

June 15, 2024 1:38 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित किए जायेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। नई दिल्ली में श्री चौहान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में अब तक 11 करोड़ किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।      श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने 18 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का कार्यभ...