September 25, 2024 8:59 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के सूरसागर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है  

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के सूरसागर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्षेत्र में जन कल्याण के कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि उनकी हाल की जोधपुर यात्रा के दौरान उन्‍होंने हवाई अड्डे पर पहुंचकर उन्‍हें आशीर्वाद दिया।

September 22, 2024 7:45 PM

भारत ने अमरीका के डेलावेयर में क्‍वाड नेताओं के शिखर सम्‍मेलन में व‍ैश्विक वृद्धि, शांति और सुरक्षा की अपनी दृष्टि सामने रखी   

   भारत ने अमरीका के डेलावेयर में क्‍वाड नेताओं के शिखर सम्‍मेलन में व‍ैश्विक वृद्धि, शांति और सुरक्षा की अपनी दृष्टि सामने रखी। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुक्‍त, समावेशी और समृद्ध हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र के प्रति क्‍वाड की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि क्‍वाड नियम आधारित अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था, शांति और स्थिरता का समर्थन करता है और साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर नए प्रयासों को बढ़ावा देता है।          विदे...

September 22, 2024 7:21 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमरीका यात्रा के पहले दिन डेलावेयर में उच्‍चस्‍तरीय द्विपक्षीय बैठक और क्‍वाड नेताओं का शिखर सम्‍मेलन आयोजित  

           प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमरीका यात्रा के पहले दिन डेलावेयर में उच्‍चस्‍तरीय द्विपक्षीय बैठक और क्‍वाड नेताओं का शिखर सम्‍मेलन हुए। श्री मोदी ने कल रात अमरीकी राष्‍ट्रपति जो. बाइडन और क्‍वाड समूह के अन्‍य अन्‍य सदस्‍य देशों के शासनाध्‍यक्ष जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। हमारे संवाददाता ने बताया कि इन वार्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक विकास और शांति तथा सुरक्षा के प्रति भारत के दृष्टिकोण ...

September 19, 2024 4:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमरीका में भारतीय समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि श्री मोदी कई व्‍यापारिक और औद्योगिक प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगे।     विदेश सचिव ने कहा कि श्री मोदी शनिवार को  क्‍वाड नेताओं के चौथे सम्‍मेलन में शामिल होंगे। सम्‍मेलन से अलग प्र...

September 14, 2024 5:00 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज डोडा के स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया

        भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज डोडा के स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों से विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों को मतदान करने का आग्रह किया। श्री मोदी ने कहा कि सुरक्षित और समृद्ध जम्‍मू-कश्‍मीर एक साथ मिलकर बनेगा। उन्‍होंने कहा कि इस बार का चुनाव केन्‍द्र शासित प्रदेश के भाग्‍य का निर्णय करने जा रहा है। श्री मोदी ने मतदाताओं से कहा कि जिन राजनीतिक दलों पर उन्होंने भरोस...

September 12, 2024 6:48 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समय नई दिल्ली के भारत मंडपम में नागर विमानन पर दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं  

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समय नई दिल्ली के भारत मंडपम में नागर विमानन पर दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री, सभी सदस्य राज्यों द्वारा "दिल्ली घोषणा" को अपनाने की घोषणा करेंगे। यह घोषणा पत्र क्षेत्र के विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक दूरदर्शी रोडमैप है।

September 8, 2024 7:11 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं  

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर श्री मोदी ने देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

September 5, 2024 8:47 PM

सिंगापुर न केवल साझेदार देश है बल्कि हरेक विकासशील राष्‍ट्र के लिए प्रेरणा है-प्रधानमंत्री मोदी

      भारत और सिंगापुर ने स्‍वास्‍थ्‍य और औषधि, शिक्षा और कौशल विकास, डिजिटल प्रौद्योगिकी, तथा भारत सिंगापुर सेमीकंडक्‍टर प्रणाली साझेदारी के क्षेत्रो में सहयोग के लिए चार सहमति पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। दोनो देश अपने संबंधों को व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर भी सहमत हुए हैं जिससे भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति को बढावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लारेंस वॉग के बीच आज हुई प्रतिनिधि मंडल स्‍तर की वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। सिंगापुर में वार्ता ...

September 4, 2024 4:46 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं विश्‍व में लाखों लोगों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्‍होंने कहा कि ये समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी बढावा देती हैं। प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यवक्‍त की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं दुनिया को बेहतर बनाने के प्रयासों में लोगों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

August 31, 2024 8:59 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पिछले दस वर्षो में 90 प्रतिशत बढी है

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पिछले दस वर्षो में 90 प्रतिशत बढी है जबकि विश्‍व की अर्थव्‍यवस्‍था इस अवधि में 35 प्रतिशत बढी है। नई दिल्‍ली में इकोनॉमिक टाइम्‍स वर्ल्‍ड लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भविष्‍य में भी सतत विकास जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार का मंत्र है रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग देश की उपलब्धियों का साक्षी बन रहे हैं और विश्‍वास से भरे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत ने अनुमा...