July 11, 2024 12:46 PM

फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

    Philippines, Earthquake,   फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आज सवेरे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर आया। इसका केंद्र देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 722 किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा फिलीपींस के मिंदानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

June 30, 2024 10:47 AM

भारत ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

भारत ने इंडोनेशिया में आयोजित बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को 3-2 से हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कल खेले गए निर्णायक मैच में भार्गव राम अरिगेला और वेन्नाला के की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए फाम वान ट्रूंग और बुई बिच फुओंग के खिलाफ 17-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की।      इसके बाद प्रणय शेट्टीगर ने ट्रान क्वोक खान को 10-21, 21-18, 21-17 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। सीनियर नेशनल्स में तन्वी शर्मा ने ट्रान थी अन्...