June 28, 2024 2:13 PM

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने की विपक्ष के आचरण की निंदा कहा- नियम और परंपराओं की कर रहे हैं अवहेलना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि वे संसदीय कार्यवाही में बाधा डालकर नियम और परंपराओं की अवहेलना कर रहे हैं। संसद से बाहर मीडिया से उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को सदन के नियमों का पालन करना होगा।           इससे पहले विपक्ष ने नीट परीक्षा मुद्दे पर दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित की थी। इस बीच, कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि नीट परीक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि हजारों विद्यार्थी और उन...

June 27, 2024 5:37 PM

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-युनाइटेड का मिलजुल कर काम करने और कुशासन, भ्रष्‍टाचार तथा अपराधीकरण से लड़ने का लम्‍बा इतिहास रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दल, सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

June 26, 2024 1:12 PM

केन्या: संसद भवन पर हमले और एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में मारे गए पांच प्रदर्शनकारी

केन्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद भवन पर हमले और उसका एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में पांच प्रदर्शनकारी मारे गए। संसद द्वारा एक वित्‍त विधेयक के पारित किये जाने के बाद देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।     इस विधेयक के जरिये सरकार ने कई करों में वृद्धि की है। दुनिया के कई देशों ने केन्‍या में हिंसा पर चिंता व्‍यक्‍त की है और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।  

June 24, 2024 9:03 AM

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए वरिष्ठ भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र गुरुवार से शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की तीन तारीख को समाप्त होगा।