August 8, 2024 12:18 PM

विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और एमएसपी को लेकर संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

  विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज और आलू की महंगाई को लेकर आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों को उनकी उपज के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राष्‍ट्रीय जनता दल सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल थे।

August 6, 2024 1:27 PM

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सं...

July 29, 2024 8:52 PM

केंद्र सरकार ने देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है: मुरलीधर मोहोल  

  उड़ान योजना के तहत वर्तमान में 13 हेलीपोर्ट और 2 जल हवाई अड्डों सहित 85 हवाई अड्डों को जोड़ने वाले कुल पांच सौ 79 मार्ग शुरू किए गए हैं।     नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात बताई। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है, इनमें से 12 ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे पिछले 10 वर्षों में शुरू किए गए हैं।

July 29, 2024 2:40 PM

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका विषय है- 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत'।   सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ कर रहा है, और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और इस दिशा में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है।   इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, विशेषज्ञ समुदाय और अन्य लोगों के अलावा एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके साथ ही देश और विदे...

July 26, 2024 1:31 PM

कारगिल विजय दिवस: संसद के दोनों सदनों में करगिल युद्ध लड़ने वाले बहादुर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि 

कारगिल दिवस के अवसर पर आज संसद के दोनों सदनों में करगिल युद्ध के दौरान वीरता से लड़ने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि सैनिकों ने युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। श्री बिरला ने कहा कि 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर सदन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है।   राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और वीरता को संजोते हुए कृतज्ञ राष्ट्र करगिल व...

July 21, 2024 1:27 PM

संसद के बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

संसद के बजट सत्र से पहले आज नई दिल्‍ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक सम्पन्न  हो गई है। इस दौरान सरकार ने संसद के दोनों सदनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की । केन्‍दीय मंत्री राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, जगत प्रकाश नड्डा, चिराग पासवान, रामदास आठवले और कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता प्रफुल्‍ल पटेल, डी.एम.के. नेता टी.आर. बालू और तिरुचि शिवा, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, ऑल इंडिया मजलिस-ए इत...

July 20, 2024 2:10 PM

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

    सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी।       बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा। आम बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। ये नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। पिछले महीने संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा था कि ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्‍यवादी दृष्टिक...

July 2, 2024 1:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों का पालन करने, संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप चलने और अच्‍छा व्‍यवहार करने का आग्रह किया है। नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्‍ली में एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बात कही। बैठक के बाद मीडिया को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से अच्छा आचरण करने को कहा। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक सांसद, चाहे वह किसी...

July 1, 2024 1:31 PM

संसद के दोनों सदनों में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा जारी

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पिछले दस वर्षो में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और लोगों के कल्‍याण के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा गया है। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-...

July 1, 2024 12:10 PM

विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

  विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों के अन्य वरिष्ठ नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेताओं की रिहाई की भी मांग की।