August 12, 2024 8:42 AM

पेरिस ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, हर भारतीय को उन पर गर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और हर भारतीय को उन पर गर्व है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे पेरिस ओलंपिक में पूरे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने खेल नायकों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।       पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में कुल 117 भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक के साथ तालिका में 71वें स्थान पर रहा।

August 12, 2024 8:52 AM

भव्य समारोह के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का समापन, 6 पदकों के साथ तालिका में 71वें स्थान पर रहा भारत 

  पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य समारोह के साथ समापन हो गया है। भारत 6 पदकों के साथ, पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किये। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 48वें स्‍थान पर था। और उसे एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 7 पदक मिले थे।     इससे पहले रविवार को नीदरलैंड्स की सिफान हसन ने महिलाओं की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता। इस 31 वर्षीया धावक ने ओलंपिक रिकॉर्ड को दो घंटे 22 मिनट 55 सेकंड में पार कर लिया और रजत पदक ...

August 9, 2024 2:07 PM

पेरिस ओलंपिक :कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट 

  पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्‍फ में चुनौती पेश करेंगे। अमन सहरावत पुरूषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए प्यूर्टो रिको के डैरियन क्रूज़ से भिडेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। एथलेटिक्स में भारत की पुरुष और महिला खिलाड़ियों की चार गुना चार सौ रिले टीमें चुनौती पेश करेंगी। पुरूषों की चार गुना चार रिले टीम दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर हीट-टू में भाग लेगी। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ...

August 9, 2024 12:42 PM

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को लोकसभा में दी गई बधाई

  लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर आज नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सदन ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए भी बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।     सदन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व लोकसभा सदस्यों इकबाल अहमद सारदगी, कमल चौधरी और रमेश राठौड़ के निधन का भी शोक संदेश पढ़ा।

August 9, 2024 11:32 AM

पेरिस ओलंपिक-2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता 

  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और रिटायर होने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश के कुछ शानदार बचाव की मदद से स्पेन को 2-1 से हरा दिया और पदक मैच जीत लिया। 1972 में म्यूनिख में लगातार दो बार कांस्य पदक जीतने के बाद भारत ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है। इससे पहले 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था।     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस ओलंपिक मे...

August 9, 2024 8:54 AM

पेरिस ओलिंपिक-2024: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक 

पेरिस ओलिंपिक में, भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ, 89.45 मीटर थ्रो करके कल रात पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ, 90.57 मीटर के सर्वकालिक ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।     मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, स्‍वतंत्रता प्राप्ति के बाद दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गये हैं। नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में आगे रहने के बाद फाइनल में पहुं...

August 7, 2024 2:50 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित

    पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट कुछ ग्राम से अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक वक्तव्य में कहा कि रात में टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद आज सुबह फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था।    इससे पहले विनेश फोगाट ने विश्व की नंबर एक और टोक्यो 2020 की चैम्पियन जापान की पहलवान यू सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।...

August 7, 2024 12:25 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की

  पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। नोआ लायल्स ने जमैका के किशाने थॉम्पसन को .005 सेकंड से हरा दिया। इसका समय 9.784 सेकंड था। इसके साथ ही थॉम्पसन ने रजत पदक जीता, जबकि फ्रेड केर्ली ने कांस्य पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन चौथे स्थान पर रहे।  

August 7, 2024 11:49 AM

पेरिस ओलंपिक-2024: योग्यता को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में उतरेंगी मुक्केबाज इमाने खलीफ़ 

  मुक्केबाज, इमाने खलीफ़ अपनी योग्यता को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक के लिए चीन की लियू यांग के सामने चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने जंजेम सुवानाफेंग को सेमीफाइनल में हराया था। लिंग पात्रता परीक्षण में असफल होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) द्वारा पिछले वर्ष, विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भी इमाने खलीफ़ ओलंपिक में भाग लेने वाले दो मुक्केबाजों में से एक है।  

August 7, 2024 11:36 AM

पेरिस ओलंपिक-2024: सेमीफाइनल में जर्मनी से हार के साथ टूटी हॉकी पुरुष टीम की गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद 

  भारतीय पुरुष हॉकी टीम कल पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से 2-3 से हार गई। अगर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करता तो यह भारत के लिए 44 साल बाद ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने का अवसर होता। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल किए, जबकि जर्मनी के लिए गोंजालो पेइलाट, क्रिस्टोफर रूहर और मार्को मिल्टकाउ ने गोल किए। कांस्य पदक के मुकाबले में अब भारत का मुकाबला कल स्पेन से होगा, जबकि फाइनल में जर्मनी और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।