September 21, 2024 5:24 PM

पाकिस्‍तान, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से डरता है और इसीलिए पिछले लंबे समय से जम्‍मू सीमा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन नहीं हुआ है-     अमित शाह

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जोर देकर कहा कि पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से डरता है और इसीलिए पिछले लंबे समय से जम्‍मू सीमा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन नहीं हुआ है। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि श्री शाह ने पुंछ जिले के मेन्‍धर जिले में पार्टी के उम्‍मीदवार मुर्तजा खान के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीमाओं पर शांति है और मेन्‍धर तथा अन्‍य सीमावर्ती जिलों के लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। उन्‍होंने कहा ...

September 7, 2024 5:51 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में, सुरक्षा बलों द्वारा एक सैन्य मुख्यालय पर किए गए हमले को नाकाम करने में चार आत्मघाती हमलावर मारे गए  

      पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में, सुरक्षा बलों द्वारा एक सैन्य मुख्यालय पर किए गए हमले को नाकाम करने में चार आत्मघाती हमलावर मारे गए। सेना के अनुसार यह घटना उस समय की है, जब मोहमंद जिले में चार आतंकवादियों ने अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के हवाले से बताया है कि इलाके में अन्य आतंकवादियों को तलाशने और खत्म करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

August 21, 2024 1:29 PM

पाकिस्तान से शिया तीर्थयात्रियों को इराक ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 28 लोगों की मृत्‍यु

पाकिस्तान से शिया तीर्थयात्रियों को इराक ले जा रही एक बस कल रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कम से कम 28 लोगों की मृत्‍यु हो गई। बस में 51 तीर्थयात्री सवार थे। ये तीर्थयात्री इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन की याद में मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण शिया उत्सव अरबाईन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक अन्‍य घटना में आज सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में एक बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।

August 7, 2024 2:11 PM

पाकिस्तानी नागरिक पर लगाया गया पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कई अन्य सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप 

    ईरान से कथित संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक पर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और कई अन्य सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अमरीका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कल पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के खिलाफ आरोपों की घोषणा की। उन्‍होंने बिना नाम लिए संकेत दिया कि आसिफ मर्चेंट के निशाने पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप थे। ब्रुकलिन संघीय अदालत में कल सामने आई एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, ईरान में समय बिताने के बाद, आसिफ मर्चे...

July 27, 2024 10:43 AM

महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका फाइनल में पहुंचा

  महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट में, श्रीलंका के दांबुला में दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब श्रीलंका का मुकाबला रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत से होगा। जीत के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिलाओं ने 3 विकेट और 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना...

June 27, 2024 12:51 PM

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में एक द्विदलीय प्रस्‍ताव पारित किया है। सदन ने इस मामले में एक विस्तृत और स्वतंत्र जांच का आह्वान भी किया है। पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति समर्थन देने वाले प्रस्ताव में 2024 के आम चुनावों में किसी प्रकार की अनियमितताओं की दावेदारी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के महत्‍व पर बल दिया गया है। इस बीच प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसकी आलोचना की। उन्हो...

June 16, 2024 8:19 AM

टी-20 विश्व कप: आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्कॉटलैंड से जबकि पाकिस्तान के सामने आयरलैंड की चुनौती

आईसीसी ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप में, आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 से खेला जाएगा। आज एक अन्य मुकाबला रात 8 बजे से पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होगा।   प्रतियोगिता में कल इंग्लैंड ने डकवर्थ-लुईस नियम के अंतर्गत नामीबिया को 41 रन से हरा दिया। इंगलैंड के 126 रन के जवाब में,  नामीबिया की टीम 84 रन ही बना सकी।   टी-20 विश्व कप क्रिकेट में, कल भारत और कनाडा के बीच मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और दोनों टीमों को एक-एक...

June 11, 2024 12:03 PM

भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के हिमायती रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के हिमायती रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी के अध्यक्ष नवाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट के उत्तर में उन्‍होंने यह बात कही। नवाज शरीफ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर श्री मोदी को शुभकामनाएं दी थी। श्री मोदी ने कहा कि लोगों की खुशहाली और सुरक्षा में बढोतरी करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री शरीफ ने कहा था कि हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता से श्...

June 11, 2024 8:04 AM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला कनाडा से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला कनाडा से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस प्रतियोगिता में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और अमरीका से हार चुकी है और आगामी मैचों में जीत के लिए प्रयासरत रहेगी जबकि कनाडा की टीम ने पिछले मैच में आयरलैंड को 12 रनों से हरा दिया था।